Top-3 Indian Players With Most Runs In ICC Womens T20 World Cup History: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा किया। इस लिस्ट में एक रिटायर्ड प्लेयर भी शामिल है।

Advertisement

3. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana): इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर भारत की दिग्गज सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना हैं। उन्होंने अब तक देश के लिए ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 25 मुकाबले खेले हैं जिसमें वो 21.83 की औसत और 114.41 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक ठोके और 65 चौके 11 छक्के लगाए।

Advertisement

2. मिताली राज (Mithali Raj): भारतीय महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने की बात हो और महान मिताली राज का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मिताली ने देश के लिए साल 2009 से साल 2018 तक 24 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले और 40 की दमदार औसत के साथ 726 रन बनाए। बताते चलें कि उन्होंने साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उनके नाम 89 टी20 इंटरनेशनल में 2,364 रन दर्ज हैं।

1. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur): ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड किसी और के नहीं, बल्कि टीम इंडिया की मौजूदा कैप्टन हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज है। 37 साल की हरमन एक अटैकिंग बैटर हैं, जो कि 39 टी20 वर्ल्ड कप मैचों की 33 पारियों में 726 रन ठोक चुकी हैं। वैसे तो हरमन ने मिताली राज के बराबर ही रन बनाए हैं, लेकिन उन्होंने ये आंकड़ां कम गेंदों में प्राप्त किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मिताली ने टी20 वर्ल्ड कप में 726 रन बनाने के लिए 746 गेंद खेली हैं, वहीं दूसरी तरफ हरमन ने 726 रन 647 गेंदों पर बनाए।  खास बात तो ये भी है कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर एक सेंचुरी भी लगाई है। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार