टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 45) ने एक बार फिर बताया है कि उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर क्यों कहा जाता है। धोनी ने भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 53) के साथ मिलकर पाल्लेकेले स्टेडियम में दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका के मुंह से जीत छीनते हुए भारत को तीन विकेट से विजयी बनाया। इस बेहतरीन पारी के दौरान धोनी ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा पर नॉटआउट पवेलियन लौटने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।  आइए हम आपको बताते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा नॉटआउट रहने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में।   

Advertisement

5. स्टीव वॉ

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज स्टीव वॉ को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा नॉटआउट रहने वाले खिलाड़ियों पांचवें नंबर पर हैं। स्टीव वॉ अपने पूरे करियर के दौरान 104 बार नॉटआउट रहे हैं। वह वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में 58 और टेस्ट क्रिकेट में 46 बार नॉट आउट रहे। PHOTOS: देखिए टीम इंडिया के क्रिकेटर उमेश यादव की हॉट वाइफ, हो जाएंगे खूबसूरती के दीवाने

 

 

4. चामिंडा वास

श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज चमिंडा वास इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नॉटआउट पवेलियन लौटने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। पूरे इंटरनेशनल करियर के दौरान वास 108 बार नॉटआउट रहे। टेस्ट में 35, वनडे में 72 और टी20 इंटरनेशनल मैच में 1 बार वास नॉटआउट पवेलियन लौटे। PHOTOS: देखिए टीम इंडिया के क्रिकेटर उमेश यादव की हॉट वाइफ, हो जाएंगे खूबसूरती के दीवाने

 
Advertisement

3. शॉन पोलाक

साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर शॉन पोलाक इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। पोलाक अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में 113 बार नॉटआउट पवेलियन लौटे। जिसमें 39 बार, वनडे में 72 बार और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट क्रिकेट में 2 बार विरोधी टीम के बल्लेबाज उन्हें रन आउट नही कर पाए थे। 

 

2. मुथैया मुरलीधरन

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले मुरलीधरन के नाम बल्लेबाजी का भी ये खास रिकॉर्ड दर्ज है। मुरली इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 119 बार नॉटआउट रहे हैं। टेस्ट में 56 और वनडे क्रिकेट में 63 बार नॉट मुरलीधरन नॉटआउट पवेलियन लौटे हैं।

 

1. महेंद्र सिंह धोनी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन डे मैच में नॉटआउट 45 रन बनाकर महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नॉटआउट पवेलियन लौटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये 120वां मौका है जब धोनी को विपक्षी टीम के बल्लेबाज आउट नही कर पाए। धोनी 71 बार वनडे, 16 बार टेस्ट और 33 बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नॉट आउट होने का रिकॉर्ड है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार