रोहित शर्मा की अगुआई में दिसंबर की शुरूआत में भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। 4 दिसंबर को वनडे सीरीज की शुरूआत होगी। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 30 और बांग्लादेश ने सिर्फ 1 मैच जीता है। एक मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ है। जुलाई 2019 के बाद दोनो टीमों पहली बार एक-दूसरे से टकराएंगी। 

Advertisement

आइए जानते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच वनड इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में। 

Advertisement

विराट कोहली

विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 12 वनडे पारियों में 75.55 की औसत से 680 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। इस दौरान कोहली का बेस्ट स्कोर 136 रन रहा है।


रोहित शर्मा

Advertisement

लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 13 पारियों में 60 की औसत से 660 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल है। रोहित का बेस्ट स्कोर 137 रन रहा है।


मुश्फिकुर रहीम

Advertisement

बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने भारत के खिलाफ 21 पारियों में 34.88 की औसत से 628 रन बनाए हैं,जिसमें उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर 117 रन रहा है।


तमीम इकबाल

Advertisement

बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल ने भारत के खिलाफ 19 पारियों में 33.11 की औसत से 596 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से सात अर्धशतक आए हैं। इकबाल का बेस्ट स्कोर 70 रन रहा है।


गौतम गंभीर

Advertisement

पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ 11 पारियों में 59.20 की औसत से 592 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 107 रन रहा है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार