एशिया कप 2023 की शुरुआत 31 दिसंबर से होगी और फाइनल 17 सितम्बर को खेला जाएगा। इस बार ये टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कई सालों से बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अपनी छाप छोड़ी है। तो आज हम आपको 50 ओवर के एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे है। 

Advertisement

मुथैया मुरलीधरन 

Advertisement

एशिया कप (ODI) में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में टॉप पर श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन काबिज है। उन्होंने अपनी स्पिन के जाल में बड़े से बड़े बल्लेबाजों को फंसाया। है इस पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर ने एशिया कप में 25 मैच खेले है और 28.83 के औसत की मदद से 30 विकेट अपने नाम किये है। वहीं उनका इकॉनमी रेट 3.75 है। टूर्नामेंट में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 31 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। 

लसिथ मलिंगा

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भी श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने अपनी जगह बनाई है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मलिंगा यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर है। उन्होंने एशिया कप में  छोड़ने में सफलता हासिल की है। मलिंगा ने एशिया कप (ODI) में 14 मैच खेले है और 20.55 के औसत की मदद से 29 विकेट अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे है। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 34 रन देकर 5 विकेट हासिल करना है। वहीं मलिंगा का इकॉनमी रेट 4.65 का रहा है। 

अजंता मेंडिस

Advertisement

श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर अजंता मेंडिस ने एशिया कप में 8 मैच खेले है और 3.98 के शानदार इकॉनमी रेट की मदद से 26 विकेट चटकाने में कामयाब रहे है। इस दौरान उनका औसत 10.42 और बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 13 रन देकर 6 विकेट हासिल करना रहा है। 

सईद अजमल

एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में पाकिस्तानी स्पिनर सईद अजमल चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे है। इस ऑफ स्पिनर ने एशिया कप में पाकिस्तान को 12 मैच में रिप्रेजेंट करते हुए 4.21 के इकॉनमी रेट की मदद से 25 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने में सफलता हासिल की है। इस दौरान उनका औसत 19.40 और बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 26 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। 

Advertisement

चामिंडा वास

इस लिस्ट में श्रीलंकाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वास ने एशिया कप में खेले 19 मैच में 4.19 के इकॉनमी रेट से 23 विकेट अपनी झोली में डाले है। इस दौरान उनका औसत 27.78 का और बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 30 रन देकर 3 विकेट चटकाना में कामयाब रहे है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार