भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएंगी। अगर भारत को यह सीरीज जीतनी है तो बल्लेबाजों के अहम किरदार निभाना होगा। आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 

Advertisement

विराट कोहली 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने साल 2016 के में भारतीय धरती पर खेली गई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान 109.16 की बेहतरीन औसत से कुल 655 रन बनाये थे। उस सीरीज में विराट का बेस्ट स्कोर 235 रनों का रहा।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

 

राहुल द्रविड़ 

साल 2002 में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गयी थी। 4 टेस्ट मैचों की उस सीरीज में राहुल द्रविड़ ने 100.33 की बेहतरीन औसत से कुल 602 रन बनाये। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर स्कोर 217 रन रहा था। 

 

विजय मांजरेकर 

Advertisement

साल 1961 में इंग्लैंड टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने भारतीय दौरे पर आयी। उस सीरीज में विजय मांजरेकर ने 83.71की औसत से कुल 586 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 189 रन का रहा। 

 

सुनील गवास्कर 

Advertisement

साल 1979 में भारतीय टीम 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड गई। सुनील गावस्कर ने उस सीरीज में 77.42 की औसत से 542 रन बनाए जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 221 रनों का रहा। 

 

बीके कुंदरन 

साल 1963 में इंग्लैंड की टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने भारत आयी। उस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज बीके कुंदरान ने इंग्लैंड के खिलाफ 52.50 की औसत से कुल 525 रन बनाये जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 192 रनों का रहा।
 

Advertisement

(शुभम सिन्हा)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार