जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को मिली 71 रनों की धमाकेदार जीत के साथ ही आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो गए। ग्रुप स्टेज में बल्लेबाजों द्वारा कई बेहतरीन पारियां देखने को मिली है। टूर्नामेंट में अभी तीन नॉकआउट मुकाबले बचे हैं, आइए उससे पहले नजर डालते हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट पर।

Advertisement

विराट कोहली

Advertisement

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज में खेली गई 5 पारियों में 123 की औसत और 138.98 की स्ट्राईक रेट से 246 रन बनाए हैं। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 82 रन रहा है।

मैक्स ओडाउड

नीदरलैंड के मैक्स ओडाउड ने 8 पारियों में 34.57 की औसत और 112.55 की स्ट्राईक रेट से 242 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक जड़े हैं औऱ बेस्ट स्कोर नाबाद 71 रन रहा। 

सूर्यकुमार यादव

Advertisement

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 5 पारियों में 75 की औसत और 193.96 की स्ट्राईक रेट से 225 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े औऱ उनका बेस्ट स्कोर 68 रन रहा है।  

कुसल मेंडिस

श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने 8 पारियों में 31.85 की औसत और 142.94 की स्ट्राईक रेट से 223 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक जड़े औऱ उनका बेस्ट स्कोर 79 रन रहा।

Advertisement

सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने 8 पारियों में 27.37 की औसत और 147.97 की स्ट्राईक रेट से 219 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार