मुंबई इंडियंस ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। दिल्ली भले ही मुकाबला हार गई हो लेकिन इस सीजन उसकी गेंदबाजी बहुत शानदार रही। इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में दोनों फाइनलिस्ट टीमों के चार खिलाड़ी शामिल है। आइए जानते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज।

Advertisement

कागिसो रबाडा

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज ने इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेते हुए पर्पल कैप जीती। रबाडा ने 17 मैचों से 30 विकेट अपने नाम किए, जिसमें 24 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। वह एक आईपीएल सीजन में 30 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। हालांकि वह फाइनल में अपना जादू नहीं दिखाई दिए।   

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस से प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। बुमराह ने 15 गेंदों में 27 विकेट हासिल किए औऱ 14 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। हालांकि बुमराह फाइनल में एक भी विकेट अपने खाते में नहीं डाल पाए। 

Advertisement

ट्रेंट बोल्ट

फाइनल में धमाल मचाने वाले मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इस सीजन खेले गए 15 मैचों में 25 विकेट हासिल किए, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। बोल्ट फाइनल में तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। इस सीजन में उन्होंने पावरप्ले के दौरान 16 विकेट हासिल किए,जो किए एक आईपीएल में पहले 6 ओवरों में लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। 

Advertisement

एनरिक नॉर्खिया

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। नॉर्खिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 मैचों में 22 विकेट हासिल किए, जिसमें 33 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें क्रिस वोक्स की जगह टीम में शामिल किया था। वोक्स ने निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था।

Advertisement

युजवेंद्र चहल

इस लिस्ट में एकमात्र स्पिनर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 मैचों में 21 विकेट हासिल किए, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार