FEB.2, Latest Cricket News - ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौर से बाहर हो चुकी है।


भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल फिट हो गए। उन्हें ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अभ्यास के दौरान कलाई में चोट लग गई थी।


तमिलनाडु के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान को राजस्थान रॉयल्स और केकेआर की टीम ने ट्रायल के लिए बुलाया है।


भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिग हैं को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड  के लिए नॉमिनेट किया गया है।


गौतम गंभीर ने भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि विराट कोहली की टीम 4 मैचों की इस टेस्ट सीरीज को 3-0 या 3-1 से अपने नाम करेगी।


'रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज' में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स और दिलशान जैसे बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज की शुरुआत 2 मार्च को होगी और फाइनल मुकाबला 21 मार्च को खेला जाएगा।


पूर्व तेज गेंदबाज मर्व ह्यूज को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।


कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के साथ आगामी दौरे को किया रद्द। 

 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार