टेलब्लेजर्स की गेंदबाजों ने गुरुवार को यहां शारजाह क्रिकेट मैदान पर जारी विमेंस टी20 चैलेंज 2020 के दूसरे मुकाबले में वेलोसिटी टीम को 47 रनों पर रोक दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेलोसिटी टीम की ओर से सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई तक पहुंच सकीं। इस टीम ने 15.1 ओवरों में अपने सभी विकेट गंवा दिए।

Advertisement

शेफाली वर्मा ने सबसे अधिक 13 रन बनाए जबकि शिखा पांडे ने 10 तथा लेह कास्पेरेक ने नाबाद 11 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

टेलब्लेजर्स की ओर से सोफी एस्लेस्टन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए जबकि झूलन गोस्वामी और राजेश्वरी गायकवाड ने दो-दो सफलता हासिल की। दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला।

सोफी ने 9 रन खर्च करते हुए कप्तान मिताली राज (1), वेदा कृष्णमूर्ति (0), सुषमा वर्मा (1) और जहांआरा आलम (1) के विकेट लिए।

वेलोसिटी का यह दूसरा मैच है जबकि टेलब्लेजर्स अपना पहला मैच खेल रही हैं। वेलोसिटी टीम ने अपने पहले मैच में सुपरनोवाज को पांच विकेट से हराया था। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार