ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head 1000 T20I Runs)  ने शनिवार (7 सितंबर) को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में खास रिकॉर्ड बना दिया। हेड ने 11 गेंदों में 12 रन बनाए, जिसमें दो चौके जड़े।  इस छोटी सी पारी के दौरान हेड ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। 

Advertisement

हेड ने 35 पारी में अपने 1000 रन पूरे किए, इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने शेन वॉटसन, ग्लेन मैक्सवेल औऱ डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व कप्तान एरॉन फिंच हैं, जिन्होंने 29 पारी में 1000 रन पूरे किए थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड मलान का नाम दर्ज हैं, जिन्होंने इसके लिए 24 पारियां खेली थी। 

सबसे तेज 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

एरॉन फिंच - 29 पारी

ट्रैविस हेड - 35 पारी

Advertisement

शेन वॉटसन - 36 पारी

ग्लेन मैक्सवेल - 36 पारी

डेविड वॉर्नर - 37 पारी

Advertisement

बता दें कि हेड ने पहले टी-20 इंटरनेशनल में 80 रन की तूफानी पारी खेली थी। लेकिन दूसरी पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 

हेड ने साल 2016 में एडिलेड में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। अभी तक 36 मैचों में उन्होंने 32.25 की औसत और 156 की स्ट्राईक रेट से 1003 रन बनाए हैं। 

गौरतलब है कि तीसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद स्कॉटलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जिसमें ब्रैंडन मैकमुलेन ने 39 गेंदों में 56 रन की पारी खेली।

Advertisement

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.1 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। कैमरून ग्रीन ने 39 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में भी 3 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार