ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड (Travis Head) ने बुधवार (7 जून) को भारत के खिलाफ ओवल स्टेडियम में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। हेड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 156 गेंदों में 22 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 146 रन बनाए। पहले दिन अपनी पारी मे 94 रन उन्होंने 23 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। 

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला शतक

Advertisement

हेड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले WTC फाइनल में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड डेवोन कॉनवे के नाम था। कॉनवे ने 2021 WTC फाइनल में 54 रनों की पारी खेली थी। 

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

हेड किसी आईसीसी नॉकआउट मुकाबले में शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 1975 वनडे वर्ल्ड कप नॉकआउट में वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी नॉकआउट मैच में सचिन तेंदुलकर शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।   

ऐसा करने वाले 8वें ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी

Advertisement

हेड न्यूट्रल वेन्यू पर टेस्ट शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के आठवें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले चार्ल्स केलवे (दो बार), वारेन बार्डस्ली (दो बार), रिकी पोंटिंग (दो बार), मैथ्यू हेडन, स्टीव वॉ, डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने यह कारनामा किया था।

2500 रन पूरे 

हेड ने टेस्ट में अपने 2500 रन पूरे कर लिए हैं, उन्होंने 48 से ज्यादा की औसत से यह रन बनाए हैं। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के बाहर यह हेड का पहला शतक है। बता दें कि हेड ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए 8 इंटरनेशनल शतक जड़े थे और उन सभी मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 76 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हेड ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए विशाल साझेदारी की। दोनों ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 251 रनों की अटूट साझेदारी कर ली है। यह पहली बार है जब WTC फाइनल में भी विकेट के लिए 200 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार