India vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) ने भारत के खिलाफ एडिलेड ओवल में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। हेड ने 141 गेंदों में 17 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 140 रन की तूफानी पारी खेली। इस डे-नाइट मुकाबले में उन्होंने भारत के खिलाफ अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और खास रिकॉर्ड बनाए। 

Advertisement

हेड डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ दिया है, वह 111 गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड हेड के नाम ही था, उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए डे-नाइट टेस्ट में 112 गेंदों में शतक पूरा किया था।

Advertisement

इसके अलावा डे-नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हेड दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंन गुलाबी गेंद के मुकाबलों में अपना तीसरा शतक लगाया है। 4 शतक के साथ मार्नस लाबुशेन इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में हेड का यह दूसरा शतक है ।वह पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ सफेद गेंद, लाल गेंद और गुलाबी, तीनों गेंदों से शतक जड़ा है।

बता दें कि पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में हेड ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। पहली पारी में 11 रन पर आउट होने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में शानदार 89 रन बनाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार