श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ काफी मज़बूत कर ली है। पहली पारी में 6 विकेट पर 654 रन बनाने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पहली पारी में 136/5 पर रोक दिया है। इस समय श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है और अब बारिश ही इस टेस्ट में उनकी हार को टाल सकती है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले ट्रैविस हेड ने फील्डिंग में भी अपना जादू बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी और दूसरे दिन नाथन लियोन की गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज का कैच पकड़कर अपनी टीम को एक महत्वपूर्ण विकेट दिलाने में योगदान दिया। 10वें ओवर में शॉर्ट लेग पर खड़े हेड ने पलक झपकते ही एक हाथ से इस कैच को पकड़ा और हर किसी को हैरान कर दिया।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो इससे पहले, उस्मान ख्वाजा ने अपने शतक को दोहरे में बदला और टेस्ट क्रिकेट में द्वीप राष्ट्र में दोहरा शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए। कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक बनाया और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सुनील गावस्कर और ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया।

हालांकि, श्रीलंका की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई और जोश इंग्लिस ने 90 गेंदों पर शतक जड़ दिया और अपने पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले 21वें आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए। फिलहाल इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी आगे है और यहां से श्रीलंकाई टीम को वापसी के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार