India vs Australia 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) के पास गुरुवार (23 अक्टूबर) को भारत के खिलाफ एडिलेड ओवल में होने वाले दूसरे वनडे में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। बता दें कि पर्थ में हुए पहले मुकाबले में हेड का बल्ला नहीं चला था और वह सिर्फ 8 रन बना पाए थे। 

Advertisement

हेड ने अभी तक खेले गए 77 वनडे मैच की 74 पारियों में 44.02 की औसत  से 2950 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 58 रन बना लेते हैं तो वनडे इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

Advertisement

फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के नाम है, जिन्होंने 79 पारियों में यह कारनामा किया था। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे तेज 3000  रन

स्टीव स्मिथ-  79 पारी

माइकल बेवन- 80 पारी

Advertisement

जॉर्ज बेली- 80 पारी

डेविड वॉर्नर- 81 पारी

बता दें कि अभी तक ऑस्ट्रेलिया के 24 खिलाड़ी ही वनडे इंटनरेशनल क्रिकेट में 3000 रन के आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

Advertisement

हेड ने भारत के खिलाफ 11 वनडे पारियों में 392 रन बनाए हैं,  जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 137 रन रहा है। उनकी यह पारी भारत के खिलाफ 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में आई थी।  सी

गौरतलब है कि तीन मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 1-0 से आगे है। सीरीज में बने रहने के लिए भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास ट्रॉफी अपने नाम करने का मौका होगा। 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार