Trent Boult First T20 Five Wicket Haul: यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग 2026 (European T20 Premier League 2026) का तीसरा मुकाबला बीते गुरुवार, 27 अगस्त को वूरबर्ग के स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीन में खेला गया था जहां एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स (Edinburgh Castle Rockers) ने 11.3 ओवर में 116 रनों का लक्ष्य हासिल करके ग्लासगो कॉस्मिक (Glasgow Cosmics) को 7 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) रहे जिन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करके विपक्षी टीम के 5 विकेट चटकाए।

Advertisement

खत्म हुआ 17 साल का इंतजार: ट्रेंट बोल्ट ने साल 2008 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और 2009 में अपना पहला टी20 मुकाबला खेला था। ये बात 17 साल पुरानी है। तब से लेकर अब तक वो 317 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। खास बात ये है कि बीते गुरुवार ही उनका 17 साल का इंतजार खत्म हुआ और उन्होंने अपने 316 टी20 मुकाबलों के बाद अपने टी20 करियर का पहला 5 विकेट हॉल हासिल किया। उन्होंने ग्लासगो कॉस्मिक के खिलाफ 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए और ये कारनामा किया।

टी20 के दिग्गज गेंदबाज़ों में शामिल: ट्रेंट बोल्ट 37 साल के हो गए हैं और उन्होंने रिटायरमेंट लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट से भी दूरी बना ली है। अब वो सिर्फ दुनियाभर में होने वाली टी20 लीग खेलते हैं। ये बाएं हाथ का तेज गेंदबाज़ टी20 फॉर्मेट के माहिर गेंदबाज़ों में गिना जाता है।

वो अब तक 317 टी20 मुकाबले खेलकर 361 विकेट ले चुके हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.18 रहा है। ट्रेंट बोल्ट की लहराती गेंद और घातक यॉर्कर आज भी विपक्षी बल्लेबाज़ों के होश उड़ा देती हैं।

मैच का हाल: वूरबर्ग के मैदान पर एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स ने टॉस जीतकर ग्लासगो कॉस्मिक को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जो कि अपनी पारी के 20 ओवर में 115 रन बनाकर ऑलआउट हुए। उनके लिए सिर्फ केशव महाराज (27 गेंदों पर नाबाद 29 रन) और रिची बेरिंगटन (27 गेंदों पर 28 रन) ने 20 प्लस की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में एडिनबर्ग कैसल के लिए एंड्रीस गूस ने 28 गेंदों पर नाबाद 40 रन ठोके। वहीं रॉस अडायर ने 12 गेंदों पर 28 रन और ब्रैंडन मैकमुलन ने 16 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। इसी के दम पर Edinburgh Castle Rockers ने 11.3 ओवर में 116 रन बनाकर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार