ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का मुकाबला शनिवार (28 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ काफी काफी महंगे साबित हुए। इस मैच में ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने 10 ओवर में 77 रन लुटाए। वहीं मैट हेनरी ने 6.2 ओवर में 67, लॉकी फर्ग्यूसन ने 3 ओवर में 38 रन और मिचेल सेंटनर ने 10 ओवर में 80 रन खर्चे।

Advertisement

न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों के इस खराब प्रदर्शन के कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम स्कोर बोर्ड पर 389 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य टांगने पर सफल रही है। हालांकि आपको बता दें कि मैच में भले ही बोल्ट महंगे रहे, लेकिन उन्होंने आखिरी ओवर करते हुए कमाल की वापसी की जिसके दम पर ही न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 400 रनों के आंकड़ें तक पहुंचने से रोका है।

Advertisement

जी हां, न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट जब अपना 10वां ओवर करने आए तब उन्होंने विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया को एक के बाद एक तीन झटके दिये। यह घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 49वें ओवर की है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 387 रन बना चुकी थी और यहां से उन्हें 400 तक पहुंचने के लिए सिर्फ 13 रन बनाने थे। उनके पास अभी भी 4 विकेट बचे थे, ऐसे में सभी को लगा कि वह बेहद आसानी से 400 का आंकड़ा प्राप्त कर लेंगे।

Also Read: Live Score

लेकिन यहां बोल्ट ने वापसी की। बोल्ट ने अपने इस ओवर की पहली गेंद पर सबसे पहले खतरनाक नजर आ रहे हैं जोश इंगलिस का विकेट झटका। इंगलिस ने लॉन्ग ऑन पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की थी जिसके बाद बाउंड्री के पास ग्लेन फिलिप्स ने एक कमाल का कैच पकड़कर इंगलिस की पारी का अंत किया। इसके बाद बोल्ट ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का विकेट चटकाया। ओवर की तीसरी गेंद बोल्ट ने यॉर्कर फेंकी जिस पर पैट कमिंस विकेट के सामने पाए गए और LBW होकर आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद पर कीवी गेंदबाज़ ने जम्पा को क्लीन बोल्ड करके वापस पवेलियन भेजा और इसी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का 400 रनों के आंकड़ें को छूने का सपना सपना ही रह गया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार