25 जनवरी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच माउंट मंगनुई में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम को पहले वनडे में बुरी हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

ऐसे में दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड टीम हर हाल में भारत के सामने चुनौती पेश करना चाहेगी। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम को पहले वनडे में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

दूसरे वनडे से पहले कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक खास बयान दिया है। ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि पहले वनडे में जिस तरह से हार हुई वो निराशानजक है। ऐसे में ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि कुछ ऐसे एरिया हैं जिसपर काम करना होगा।

न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ियों को पता है कि किस जगह पर हम फेल हुए और कहां पर वर्क करना है। पहले तो बल्लेबाजों को किसी भी तरह से रन बनानें होंगे।

ट्रेंट बोल्ट ने आगे कहा कि पहले बल्लेबाज कर टारगेट सेट करना बेहद जरूरी है और इसलिए बल्लेबाजों को इस फॉर्मेट में पार्टनरशिप करनी होगी। इसके साथ - साथ बोल्ट ने कहा कि भारतीय टीम के शुरूआती विकेट जल्द लेना होगा तभी विरोधी टीम पर लगाम कसा जा सकता है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार