एमआई न्यूयॉर्क के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult Run Out) शुक्रवार (14 जून) को ओकलैंड में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मेजर लीग क्रिकेट 2025 के मुकाबले में कॉमेडी स्टाइल में रनआउट हुए। बोल्ट ने कई बार कोशिश की लेकिन वह क्रीज के अंदर नहीं पहुंच सके और रनआउट हो गए। बोल्ट के इस रनआउट की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

Advertisement

एडम मिल्ने द्वारा फेंके गए पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर तजिंदर सिंह ने थर्ड मैन के क्षेत्र में शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़े। एक रन आसानी से पूरा हो गया लेकिन बोल्ट ने दूसरा रन लेने की कोशिश की, लेकिन तजिंदर ने उन्हें रोक दिया। बोल्ट ने पहला रन पूरा करने के लिए बैट क्रीज के अंदर टिकाया, लेकिन इसके बाद उनके हाथ से बैट छूट गया। बैट छूटने के बाद वह दोबारा क्रीज की तरफ उछले, फिर वापस बिना बैट उठाए भागे और बचने के क्रीज के अंदर दूसरी बार उछले। लेकिन डेवॉन कॉनवे ने बोल्ट के क्रीज में वापस आने से पहले ही गिल्लियां गिरा दीं।

Advertisement

इस घटना की वीडियो इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी शेयर की है और लिखा की वह 50 बार इसे देख चुके हैं। 

बता दें कि इस मुकाबले में गेंदबाजी में भी बोल्ट खास नहीं कर पाए और उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 33 रन दिए। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क को टेक्सास सुपर किंग्स को हाथों 3 रन से हार का सामना करना पड़ा।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सुपर किंग्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए, जिसमें डेवोन कॉनवे ने 65 रन और केल्विन सैवेज ने नाबाद 53 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इसके जवाब में न्यूयॉर्क की टीम 8 विकेट गवाकर 182 रन ही बना पाई। जिसमें मोनाक पटेल ने 62 रन, माइकल ब्रेसवेल ने 38 रन और कीरोन पोलार्ड ने 32 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार