Trent Rockets Women vs Sunrisers Leeds Women Final The Hundred: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ट्रेंट रॉकेट्स ने रविवार (16 अगस्त) को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए महिला द हंड्रेड 2026 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स को 8 विकेट से हरा दिया। यह पहली बार है जब ट्रेंट रॉकेट्स महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया है, और टीम टेबल में भी टॉप रही थी।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सनराइजर्स लीड्स की टीम 91 गेंदों में 91 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें एनाबेल सदरलैंड ने 23 गेंदों में 25 रन औऱ कप्तान डैनियल गिब्सन ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए। टीम की सात बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाईं।

ट्रेंट रॉकेट्स के लिए प्लेयर ऑफ द मैच जॉर्जिया एडम्स ने 9 रन देकर 2 विकेट लिए। किम गार्थ, चार्ली फिलिप्स और  सामंथा बेट्स ने 2-2 विकेट, कप्तान एश्ले गार्डनर ने 1 विकेट लिया।

जवाब में ट्रेंट रॉकेट्स ने 54 गेंदों में सिर्फ 2 विकेट गवाकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनिंग सोफिया डंकले ने 23 गेंदों में 41 रन औऱ बैथ मूनी ने 21 गेंदों में नाबाद 31 रन की शानदार पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की।

सनराइजर्स के लिए कप्तान गिब्सन और सदरलैंडन  1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

एनाबेल सदरलैंड को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 315 रन बनाए औऱ गेंदबाजी में 11 विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार