इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने टीम में बड़ा बदलाव किया है। एंड्रयू मैकडोनाल्ड (Andrew McDonald) की हेड कोच के पद से छुट्टी कर दी गई है और इंग्लैंड के ट्रेवर पेनी (Trevor Penney) को टीम का लीड असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। वह टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के नेतृत्व में काम करेंगे।  

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट मैच खेलने वाले मैकडोनाल्ड ने आईपीएल 2020 से पहले राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच पद की जिम्मेदारी मिली। लेकिन राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन सबसे खराब रहा और पॉइंट्स टेबल में वह सबसे नीचे आठवें नंबर पर रही।

Advertisement

बता दें कि बतौर कप्तान निराशाजनक प्रदर्शन के चलते आईपीएल नीलामी से पहले राजस्थान ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी को टीम से रिलीज कर दिया था। स्मिथ की जगह संजू सैमसन को टीम का नया कप्तान बनाया गया। 

राजस्थान 18 फरवरी को हुई नीलामी में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ में खरीदा था, जो आईपीएल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी को मिली सबसे ज्यादा रकम है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार