लेंडल सिमंस-डैरेन ब्रावो के नाबाद अर्धशतक और कप्तान कीरोन पोलार्ड की शानदार गेंदबाजी के दम पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने गुरुवार को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के फाइनल मुकाबले में सेंट लूसिया जॉक्स को 8 विकेट से हरा दिया। नाइट राइडर्स की टीम ने चौथी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। 

Advertisement

लेंडल सिमंस को उनके नाबाद अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच, वहीं पोलार्ड को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

Advertisement

सेंट लूसिया जॉक्स के 154 रनों के जवाब में नाइट राइडर्स ने 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। नाइट राइडर्स ने इस सीजन में खेले गए सभी 12 मैचों में जीत हासिल की। इसके साथ ही वह सीपीएल में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया जॉक्स की टीम 19.1 ओवर में 154 रनों पर ऑलआउट हो गई। आंद्रे फ्लेचर ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी खेली। इसके अलावा मार्क डेयल ने 29, नजीबुल्लाह जादरान ने 24 और रोस्टन चेज ने 22 रनों का योगदान दिया।

नाइट राइडर्स के लिए सबसे सफल रहे कप्तान पोलार्ड ने 4 ओवरों में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा फवाद अहमद और अली खान ने 2-2 और अकील होसैन ने 1 विेकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की शुरूआत खराब रही और चौथे ओवर तक आते-आते 19 रन के कुल स्कोर पर दो विकेट गिर गए। इसके बाद लेंडल मिमंस और डैरेन ब्रावो ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की विजयी साझेदारी की। सिमंस ने 49 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन, वहीं ब्रावो ने 47 गेंदों में 2 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन की पारी खेली।

Advertisement

सेंट लूसिया के लिए केसरिक विलियम्स ने 2 विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार