गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के पहले सेमीफाइनल में जमैका तलावास को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।  बेहतरीन प्रदर्शन कर रही नाइट राइडर्स की इस सीजन यह लगातार 11वीं जीत है। 
तलावास के 107 रनों के जवाब में नाइट राइडर्स की टीम ने 5 ओवर बाकी रहते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर जीत हासिल की। 

Advertisement

10 सितंबर को फाइनल मुकाबले में नाइट राइडर्स का मुकाबला सेंट लूसिया जॉक्स से होगा। 

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी जमैका तलावास की शुरूआत बहुत खराब रही और 5 ओवर में सिर्फ 25 रन के स्कोर पर 4 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रमाह बोनर ने कप्तान रोवमैन पॉवेल के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की पांचवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े। लेकिन बोनर के आउट होने के बाद पारी की रफ्तार धीमी हो गई औऱ बहुत मुश्खिल से टीम 100 रन का स्कोर पार क पाई। 

बोनर ने 42 गेंदों में 41 रन और पॉवेल ने 35 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। जिसके चलते जमैका ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए।

नाइट राइडर्स के लिए अकील होसैन ने 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए,जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा खैरी पियरे ने 2, वहीं सुनील नारायण और फवाद अहमद ने 1-1 विेकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स ने 14 रन के कुल स्कोर पर सुनील नारायण के रूप में पहला विकेट गवाया। इसके बाद लेंडल सिमंस ने टाइन वेबस्टर के साथ मिलकर दूसरे विेकेट के लिए 97 रनों की विजयी साझेदारी की। सिमंस ने 44 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन, जबकि वेबस्टर ने 43 गेंदों में 6 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली।

Advertisement

जमैका के लिए एकमात्र विकेट मुजीब उर रहमान ने लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार