9 मार्च। कप्तान राहुल त्रिपाठी (नाबाद 60) के अर्धशतक की मदद से महाराष्ट्र ने यहां खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग के ग्रुप-ए मैच में शनिवार को बंगाल को सात विकेट से हरा दिया। बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 138 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसे महाराष्ट्र ने 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

त्रिपाठी ने 46 गेंदो पर नौ चौके लगाए। उनके अलावा रोहित मोटवानी ने 36 और रुतुराज गायकवाड ने 20 रन बनाए। निखिल नायक ने नाबाद 18 रन बनाए। 

बंगाल की ओर से आकाश दीप ने दो और शाहबाज अहमद ने एक विकेट लिया।

इससे पहले, बंगाल ने निचले क्रम के बल्लेबाज शाहबाज अहमद के नाबाद 60 रनों की मदद से सात विकेट पर 138 रनों का स्कोर बनाया। कप्तान मनोज तिवारी ने 44 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाए। शाहबाज ने 44 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए। 

महाराष्ट्र की ओर से डोमिनिक मुथुसामी ने तीन, सत्यजीत बाचव ने दो और डी हिमगंगेकर तथा समद फलाह ने एक-एक विकेट लिए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार