एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के नाम है। ब्रैडमैन ने साल 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेली गई एशेज सीरीज के 5 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 139.14 की औसत से 974 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 टेस्ट मैच जड़े थे औऱ उनका बेस्ट स्कोर 334 रन रहा था।
Advertisement
इस लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के वैली हैमंड का है। जिन्होंने 1928/29 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई टेस्ट सीरीज में 5 मैचों की 9 पारियों में 113.12 की औसत से 905 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 शतक जड़े थे और उनका बेस्ट स्कोर 251 रन रहा था।
Advertisement