नई दिल्ली, 1 अप्रैल| भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के कोविड-19 में लोगों की मदद करने को सराहा था। अब इन दोनों को लेकर ट्विटर आपस में बंट गया है। कुछ लोग अफरीदी का समर्थन करने पर इन दोनों को सराह रहे हैं तो कुछ इन दोनों की आलोचना कर रहे हैं।

Advertisement

दोनों खिलाड़ियों ने अफरीदी के समर्थन में ट्वीट किए थे।

Advertisement

ट्विटर पर बुधवार को हैशटैग शेमऑनयुवीभज्जी ट्रेंड कर रहा था इसके आलावा हैशटैग आईस्टैंड विदयुवी भी ट्रेंड कर रहा था।

एक यूजर ने लिखा, "हां, इंसानियत पहले है। उस इंसान का समर्थन करना जो भारत और भारतीय सेना के बारे में फालतू बातें करता है, हां इंसानियत पहले है लेकिन क्यों ये लोग आतांकवादियों का समर्थन करने लगे। हैशटैग शेमऑनयुवीभज्जी।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "ऐसे समय में जब आयात बंद है और हमारे संसाधन भी कम पड़ रहे हैं ऐसे में युवराज और हरभजन का अफरीदी को दान देने के लिए कहना, लगता है कि इन दोनों का नाम उस सूची से हटा देना चाहिए जो हमें प्रेरित करते हैं।"

ट्विटर पर इन दोनों का समर्थन भी किया जा रहा है।

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, "उन्होंने सिर्फ दान देने की अपील की है। यह आपकी मर्जी है कि आप दान दें या नहीं दें। शाहिद अफरीदी ने भी युवीकैन संस्था के लिए दान दिया था। इंसानियात पहले को सलाम। हैशटैग आईस्टैंडविदयुवी हैशटैग वीआरविद युवी।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार