भारत को बुधवार (28 जुलाई) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की इस हार के साथ ही टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। हालांकि, श्रीलंका की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अंपायर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

Advertisement

इस मैच के आखिरी ओवर में अंपायर द्वारा दी गई एक वाइड बॉल को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। चेतन साकरिया के ओवर में अंंपायर द्वारा दी गई उस वाइड बॉल के चलते श्रीलंका को दो रन मिल गए थे और मैच श्रीलंका की ओर झुक गया था।

Advertisement

यह ओवर की दूसरी गेंद थी और साकरिया बैक-ऑफ लेंथ डिलीवरी के लिए गए। उन्होंने देखा कि बल्लेबाज़ चमिका करुणारत्ने ऑफ स्टंप से बाहर जाकर गेंद खेलने की कोशिश कर रहे थे इसलिए उन्होंने गेंद को उनसे दूर फेंका और अंपायर ने उस गेंद को वाइड दे दिया जिसको लेकर अब बवाल हो रहा है।

उस गेंद को करुणारत्ने कनेक्ट करने में विफल रहे और विकेटकीपर संजू सैमसन भी गेंद को नहीं पकड़ पाए जिसके चलते श्रीलंका को वाइड के साथ-साथ बाई का भी एक रन मिल गया। भारतीय कप्तान शिखर धवन इस फैसले से खुश नहीं थे और उन्होंने अंपायर से बात भी की थी लेकिन अंपायर ने मुस्कुराते हुए धवन को नजरअंदाज कर दिया। इस घटना के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अंपायर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार