PAKvNZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द हो गया है।  न्यूजीलैंड सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान दौरा रद्द करने का फैसला किया। टॉस से ठीक 5 मिनट पहले यह खबर सामने आई जिसके बाद पाकिस्तान के फैंस में मातम पसरा हुआ है और वह जमकर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

एक ने लिखा, ' विश्व कप मैचों को छोड़कर पीसीबी को न्यूजीलैंड के साथ सभी मैचों का बहिष्कार करना चाहिए। जब तक वे माफी नहीं मांगते और पाकिस्तान में पूरी सीरीज आयोजित नहीं करते। इससे कम कुछ भी पाकिस्तानी फैंस के साथ शर्मनाक विश्वासघात होगा।' दूसरे यूजर ने पाकिस्तान गए दूसरे खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया को यह दिखाने के लिए कि पाकिस्तान सबसे सुरक्षित देश है, धन्यवाद साथियों। लेकिन न्यूजीलैंड ने अच्छा नहीं किया।'

Advertisement

उमर गुल ने लिखा, 'क्रिकेट के खेल के लिए एक बहुत ही दुखद दिन! जब पाकिस्तान क्रिकेट पुनरुद्धार की राह पर था, तब यह दुर्भाग्यपूर्ण मोड़ आता है। पाकिस्तान के पास दुनिया की सबसे अच्छी सुरक्षा एजेंसी है और जब आपको उस तरह की सुरक्षा मिलती है, तो इसका मतलब है कि वह सुरक्षित है!'

बता दें कि न्यूजीलैंड टीम को आज से पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना था उसके बाद उन्हें लाहौर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, "न्यूजीलैंड सरकार की ओर से पाकिस्तान में खतरे को देखते हुए और बोर्ड सुरक्षा सलाहकार की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है कि न्यूजीलैंड की टीम दौरा को आगे जारी नहीं रखेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार