टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) गोवा में छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद ही उन्हें उम्मीद हो। महाराष्ट्र के अंबोली में पुलिस ने लॉकडाउन के चलते पृथ्वी शॉ को रोक लिया क्योंकि उनके पास ई-पास नहीं था। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह सख्ती दिखाई जा रही है।

Advertisement

जहां इस वक्त भारत देश कोरोना की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है ऐसे में पृथ्वी शॉ का छुट्टी मनाने के लिए गोवा जाना हैरान करने वाला फैसला है। पृथ्वी शॉ इस वक्त काफी ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने पृथ्वी शॉ को ट्रोल करते हुए लिखा, 'कुछ तो शर्म कर ले बेशर्म  देश में मातम का माहौल ओर तू छुट्टियां मनाने निकल पड़ा, पुलिस को भी थोड़ा सख्ती दिखानी चाहिए थी बंद कर देना चाहिए था इसे और तब जाकर सारी अकड़ निकल जाती इसकी।'

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा,'पागलपन देखिए पृथ्वी शॉ का पूरा देश पीड़ित है। और वह सबसे अधिक प्रभावित राज्य में छुट्टी के लिए जाना चाहता है धिक्कार है।' मालूम हो कि करीब एक घंटे के इंतजार के बाद पृथ्वी शॉ ने मोबाइल के जरिए ई-पास के लिए अप्लाई किया था जिसके बाद उन्हें गोवा जाने की अनुमति मिल गई थी।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते भारत में हालात काफी ज्यादा खराब हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं दूसरी तरफ इस प्राणघातक वायरस के चलते कई परिवार उजड़ गए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार