Asia Cup Final: एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से शिकस्त दे दी है। श्रीलंका को मिली इस जीत के बाद भारत और अफगानिस्तान के फैंस में भी जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर पाकिस्तान टीम को ट्रोल करने क साथ ही श्रीलंका टीम को बधाई दे रहे हैं। एशिया कप की शुरुआत से पहले शायद ही किसी ने श्रीलंका टीम के जीत की कल्पना की हो।

Advertisement

श्रीलंका टीम एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टॉस हार गई थी। ऐसे में 70 प्रतिशत मुकाबला अपने आप ही पाकिस्तान के हाथ में आ गया था। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यूएई की पिचों पर टॉस जीतो मैच जीतो का इतिहास रहा है। वहीं श्रीलंका टीम ने अपने लास्ट 4 मुकाबले पहले गेंदबाजी करके ही जीते थे।

Advertisement

ट्टिटर पर यूजर्स पाकिस्तान को मिली हार के बाद जमकर ट्वीट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस तमाम मीम्स शेयर कर रहे हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ मीम्स पर जो श्रीलंका की जीत और पाकिस्तान की हार पर शेयर हो रहे हैं-

बता दें कि श्रीलंका को मिली इस जीत में भानुका राजपक्षे का अहम योगदान रहा है। 58 पर 5 विकेट गिरने के बाद भानुका ने नाबाद 71 रनों की पारी खेली और लंका को जीत की दहलीज पर ला दिया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 147 रनों पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार