Anjali Sarvani Catch: मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच बीते शनिवार (24 मार्च) को वुमेंस प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मैच खेला गया था जिसे MI ने 72 रनों के बड़े अंतर से जीतकर अपने नाम किया और टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। इस मैच के दौरान एक ऐसी भी घटना घटी जिसके कारण अब सोशल मीडिया पर माहौल गर्म हो गया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस की इनिंग के दौरान थर्ड अंपायर ने एक ऐसा फैसला दिया जिसकी वजह से अब फैंस का गुस्सा फूट रहा है।

Advertisement

यह घटना MI की पारी के 9वें ओवर में घटी। दीप्ति शर्मा अपना पहला ओवर करने आईं थी और मुंबई के खिलाड़ी मैदान पर संघर्ष कर रहे थे। यहां हेली मैथ्यूज स्ट्राइक पर थी और उन्होंने प्रेशर में हवाई शॉट लगा दिया। यह गेंद बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ गई जहां अंजली सरवानी ने शानदार डाइव करके कैच पकड़ा।

Advertisement

सरवानी के कैच के बाद ग्राउंड अंपायर ने फाइनल फैसले के लिए थर्ड अंपायर से मदद मांगी। थर्ड अंपायर ने काफी देर तक घटना को देखा और अंत में गेंद जमीन को छू रही है यह फैसला देते हुए हेली मैथ्यूज को नॉट आउट करार कर दिया। थर्ड अंपायर के फैसले से क्रिकेट फैंस बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। फैंस के अलावा क्रिकेट दिग्गजों ने भी अंपायर के फैसल को काफी गलत बताया है।

सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह कैसे नॉन आउट हो सकता है? यह एक दम क्लीन कैच है।' ज्योति शर्मा नाम की यूजर ने रिएक्ट करते हुए कहा, 'ये आउट है। थर्ड अंपायर का गलत फैसला।' एक यूजर ने MI को ट्रोल किया और लिखा, 'जब आप मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल रहे हो आप 13 प्लेयर्स के खिलाफ खेल रहे हो।'

बता दें कि इस मैच में यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने नेट साइवर ब्रंट की शानदार 72 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में कुल 182 रन बनाए। इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम महज 110 रन ही बना सकी और 17.4 ओवर में सिमट गई। ईसी वोंग ने 4 ओवर में 15 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। अब टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार