इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के छठे मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से हराकर अपनी जीत का खाता खोला है। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था जहां माही ने अपने फैंस को एक के बाद एक दो खूबसूरत और मॉन्स्टर छक्के दिखाकर अपना दिवाना बना लिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर की एक तस्वीर वायरल हो गई जिसमें वह काफी गंभीर नज़र आए। फैंस ने इस पर कई मीम शेयर किये हैं।

Advertisement

एक यूजर ने गौतम गंभीर की वायरल तस्वीर शेयर करके लिखा, 'MS DHoni ने 2 अप्रैल और 3 अप्रैल को छक्के मारे। दोनों बार गौतम गंभीर को हर्ट हुआ।' एक यूजर ने सवाल करते हुए लिखा, 'गौतम गंभीर के दुख की वजह धोनी के छक्के ही क्यों होते हैं?' एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा गौतम गंभीर महेंद्र सिंह धोनी बैटल में महेंद्र सिंह धोनी जीते। ऐसे ही कई मीम सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

Advertisement

बता दें कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 217 रन बनाए थे। माही ने आखिरी ओवर्स में 3 गेंदों पर 2 छ्क्के लगाते हुए 12 रनों की पारी खेली। इसके बाद वह तीसरा छक्का लगाने की कोशिश में बाउंड्री के पास कैच आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने (57) ने बनाए।

इसके बाद 218 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए काइल मेयर्स (53) ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। निकोलस पूरन (32) और आयुष बडोनी (23) ने भी कुछ अच्छे रन बनाए, लेकिन उनकी टीम 20 ओवर में सिर्फ 205 रन ही बना सकी और यह मैच गंवा बैठी। हालांकि मैच जीतने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कुछ ज्यादा खुश नज़र नहीं आए। उनका मानना है कि CSK टीम को अपनी तेज गेंदबाज़ी में काम करने की जरूरत है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार