मुंबई, 28 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 क जीतने के लिए अनिल कपूर और रणवीर सिंह जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बधाई दी। टीम ने तीसरी बार यह खिताब जीता है। 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को आठ विकेट से मात दी। इससे पहले टीम 2010 और 2011 में जीत का स्वाद चख चुकी है।  PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

चेन्नई ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 181 रन बनाए जबकि सनराइजर्स 20 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रनों पर सिमट गई। 

बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर कुछ इस अंदाज में टीम को बधाई दिया : 

अनिल कपूर : सात बार फाइनलिस्ट और तीन बार विजेता। चैम्पियंस होने के नाते चेन्नई सुपर किंग्स सच में इस जीत के हकदार हैं। सीरीज का कितना रोमांचकारी अंत। 

 

Advertisement

रणवीर सिंह : चेन-नई चेन-नई सु-पर किंग्स! पीली सेना ने फिर जीत का आनंद लिया। बधाई। 

अभिषेक बच्चन : ऐसा लगता है कि खेलों में यह साल चेन्नई का है। पहले इंडिया सुपर लीग में नम्मा चेन्नईयिन फुटबॉल क्लब और अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स। सीएसके को बहुत-बहुत बधाई। शानदार जीत! चैम्पियंस। 

सोफी चौधरी : वाह। इसे कहते हैं धमाकेदार वापसी। कितनी शानदार टीम, शानदार सीजन और शानदार फिनाले। शेन वाटसन आप छा गए। बेहतरीन टूर्नामेंट के लिए एसआरएच को बधाई, लेकिन यह समय सीएसके के लिए खुशी मनाने का है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार