नई दिल्ली, 19 जुलाई| स्टीव बकनर ने 2009 में अंपायरिंग से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 128 टेस्ट मैचों के अलावा 181 वनडे मैचों में अंपारयरिंग की। अपने करियर में ज्यादतर समय वह किसी तरह के विवाद में नहीं रहे लेकिन करियर के आखिरी में उन्होंने कुछ गलतियां जरूर कीं। ये गलतियां 2008 में सिडनी में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच में हुईं। बकनर ने एक दैनिक से बात करते हुए कहा, "मैंने सिडनी टेस्ट 2008 में दो गलितयां कीं। पहली गलती तब हुई जब भारत अच्छा कर रही थी, आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को शतक बनाने दिया। दूसरी गलती मैच के पांचवें दिन, जिसके कारण शायद भारत को मैच गंवाना पड़ा। लेकिन फिर भी, पांच दिन में वो दो गलतियां। क्या मैं पहला अंपायर था जिसने टेस्ट मैच में दो गलतियां कीं? लेकिन फिर भी वो दो गलतियां मुझे परेशानी करती हैं।"

Advertisement

बकनर ने कहा, "आपको समझना होता है कि गलतियां क्यों होती हैं। आप एक ही तरह की गलती दोबारा नहीं करना चाहते। मैं कोई बहाना नहीं बना रहा हूं, ऐसा समय होता है कि हवा बह रही होती है और उसी कारण आपको आवाज सुनाई नहीं देती। कॉमेंटेटर्स स्टम्प माइक से आवाज सुन सकते हैं लेकिन अंपायर इसे लेकर सुनिश्चित नहीं रहते। यह वो चीजें होती हैं जो दर्शक नहीं जानते।"

Advertisement

उस मैच में ईशांत शर्मा की गेंद पर एंड्रयू साइमंडस विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को कैच दे बैठे थे लेकिन बकनर ने उन्हें आउट करार नहीं दिया था। साइमंडस उस समय 30 रनों पर थे और बाद में उन्होंने 162 रनों का पारी खेली और आस्ट्रेलिया को एक समय छह विकेट के नुकसान पर 134 रनों से 463 रनों तक पहुंचाया।

इसके अलावा बकनर ने द्रविड़ को आउट करार दिया था। भारत 333 रनों का पीछा कर रहा था और द्रविड़ का बल्ला पैड के पीछे ही था। रिप्ले में बताया गया था कि बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ है।

इसके बाद बकनर को आईसीसी ने तीसरे टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने से हटा दिया था क्योंकि दोनों टीमों के बीच टेंशन बढ़ गई थी और भारतीय टीम ने सीरीज से नाम वापस लेने का भी मन बना लिया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार