भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (29 जनवरी) को एंटीगुआ में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप (ICC U-19 World Cup 2022) के सुपर लीग के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश को 5 विकेटों से हरा दिया। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 2 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से होगा। बता दें कि पिछले संस्करण में बांग्लादेश ने फाइनल में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। देखें स्कोरकार्ड

Advertisement

बांग्लादेश के 111 रनों के जवाब में भारत ने 30.5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर जीत हासिल की। 

Advertisement

रवि-विक्की ने बरपाया कहर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की आधे से ज्यादा टीम 50 रन तक पहुंचते-पहुंचते पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश के लिए एसएम महरोब ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए, इसके अलावा आइच मुल्ला ने 17 रन और आशिकुर जमान ने 16 रन का योगदान दिया। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए रवि कुमार ने तीन और विक्की ओस्तवाल ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा कौशल तांबे, अंगक्रिश रघुवंशी औऱ राजवर्धन हैंगरगेकर ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। 

बल्लेबाजों ने किया अपना काम

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरूआत खराब रही और ओपनिंग बल्लेबाज हरनूर सिंह (0) बिना टीम का खाथा खुले पवेलियन लौट गए। इसके बाद अंगक्रिश रघुवंशी ने शेख रशीद के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। रघुवंशी ने भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और 65 गेंदों में सात चौकों की मदद से 44 रन बनाए। वहीं शेख रशीद ने 26 रन और कप्तान यश धुल ने नाबाद 26 रन की पारी खेली।

बांग्लादेश के लिए रिपन मोंडोल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट, वहीं तंज़ीम हसन साकिबो ने एक विकेट हासिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार