Sri Lanka U19 vs Afghanistan U19: अफगानिस्तान ने गुरुवार (27 जनवरी) को एंटीगुआ कूलिज क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आईसीसी अंडर -19 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर लीग के चौथे क्वार्टरफइनल मुकाबले में श्रीलंका को 4 रन से हरा दिया। 135 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 46 ओवरों में 130 रनों पर ऑलआउट हो गई।  इस रोमांचक जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 47.1 ओवरों में सिर्फ 134 रन हनाए, जिसमें अब्दुल हैदी ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा नूर अहमद ने 30 और अल्लाह नूर ने 25 रनों का योगदान किया। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए विनुजा रणपुल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 10 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कप्तान डुनिथ वेललेज ने तीन, यासिरु रोड्रिगो और ट्रेवीन मैथ्यू ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम  के 7 बल्लेबाज 43 रन के कुल स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते ही पवेलियन लौट गए। इसके बाग कप्तान डुनिथ वेललेज (34 रन) ने रविन डी सिल्वा (21 रन) के साथ मिलकर पारी को संभाला औऱ आठवें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। लेकिन दोनों टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। 

बता दें कि इस मुकाबले में श्रीलंका के चार खिलाड़ी रन आउट होकर पवेलियन लौटे। 

अफगानिस्तान के लिए बिलाल समी ने दो विकेट, नवीन जादरान, नूर अहमद, इजहारुलहक नवेद और नांगेलिया खरोटे ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार