United Arab Emirates vs Afghanistan T20I Highlights:  कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) और शराफुद्दीन अशरफ (Sharafuddin Ashraf) की शानदार गेंदबाजी, वहीं इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) और सेदिकुल्लाह अटल (Sediqullah Atal) के दम पर अफगानिस्तान ने सोमवार (1 सितंबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 38 रन से हरा दिया। दो मैच में यह अफगानिस्तान की पहली जीत है औऱ यूएई की टीम की लगातार दूसरी हार। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। जिसमें इब्राहिम जादरान ने 40 गेंदों में 63 रन और सेदिकुल्लाह अटल ने 40 गेंदों में 54 रन की शानदार पारी खेली। दोनों ने मिल लर दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। 

Advertisement

यूएई के लिए सागीर खान और मोहम्मद रोहिद खान ने 2-2 विकेट हासिल किए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। जिसमें कप्तान मुहम्मद वसीम ने 37 गेंदों में 67 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छ्क्के जड़े। वहीं राहुल चोपड़ा ने 35 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। लेकिन कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। यूएई की टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में प्लेयर ऑफ द मैच रहे अशरफ ने 3 विकेट और कप्तान राशिद ने भी 3 विकेट अपने खाते में डाले। इसके अलावा मोहम्मद नबी और फजलहक फारूकी ने भी 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को शारजाह में ही खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार