UAE vs Bangladesh 3rd T20I Match Highlights: अलीशान शराफू (Alishan Sharafu) के अर्धशतक और हैदर अली (Haider Ali) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE)  ने बुधवार (21 मई) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही यूएई ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। यह पहली बार है जब यूएई ने बांग्लादेश के खिलाफ कोई सीरीज जीती है और दूसरी बार किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जिसमें जाकेर अली ने 34 गेंदों में 41 रन और तंजीद हसन ने 18 गेंदों में 40 रन बनाए। इसके अलावा निचले क्रम में हसन महमूद ने 15 गेंदों में नाबाद 26 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बांग्लादेश टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

यूएई के लिए हैदर अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा शागीर खान और मतिउल्लाह खान ने 2-2 विकेट, आकिफ राजा और ध्रुव पाराशर ने 1-1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में यूएई ने 19.1 ओवर में3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। जिसमें अलीशान शराफू ने 47 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली। इसके अलावा आसिफ खान ने 26 गेंदों में नाबाद 41 रन औऱ मोहम्मद जौहेब ने 23 गेंदों में 29 रन बनाए। 

बांग्लादेश के लिए शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पहले से तय शेड्यूल के हिसाब से इस सीरीज में सिर्फ दो मैच खेले जाने थे, लेकिन पाकिस्तान दौरे की अनिश्चितता के चलते सीरीज में एक अतिरिक्त मैच जोड़ा गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार