भारत में बढ़ते कोविड मामलों में हो रही लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को वैक्लपिक आयोजन स्थल के रूप में रखा गया है। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 

Advertisement

बीसीसीआई के खेल विकास के महाप्रबंधक धीरज मल्होत्रा ने बीबीसी को दिए साक्षात्कार में कहा, " इसका (आयोजन स्थल) यूएई होगा। हमें उम्मीद है कि यह बीसीसीआई द्वारा इसका आयोजन किया जाएगा। इसलिए यह टूर्नामेंट यहीं होगा और इसे बीसीसीआई द्वारा किया जाएगा।"

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर नवंबर में भारत में होना है। लेकिन देश में इस समय कोरोना की दूसरी लहर चल रही है और पिछले कुछ दिनों से 3.5 लाख केस आ रहे हैं और करीब 3000 लोगों की मौत हो रही है।

यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो यह पहली बार होगा जब भारत किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट या सीरीज का देश के बाहर मेजबानी करेगा।

मल्होत्रा ने कहा, " मुझे सिर्फ टूर्नामेंट के निदेशकों में से एक नामित किया गया है, इसलिए मैं यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ कर रहा हूं कि यह (भारत में) हो। हम सामान्य परि²श्य और सबसे खराब स्थिति के बारे में सोच रहे हैं, इसलिए इस समय हम आइसीसी से बात कर रहे हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार