United Arab Emirates vs Oman Match Prediction, Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप 2025 का सातवां मुकाबला यूएई और ओमान के बीच सोमवार, 15 सितंबर को शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि यूएई और ओमान, ये दोनों ही टीमें एशिया कप 2025 के ग्रुप ए का है और उन्होंने टूर्नामेंट के अपने-अपने पहले मैच हारे हैं। ऐसे में अब वो किसी भी हाल में अपना दूसरा मैच जरूर जीतना चाहेंगे। कुल मिलाकर ये यूएई और ओमान के लिए करो या मरो का भी मुकाबला होगा।

Advertisement

UAE vs OMN: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 15 सितंबर 2025
समय - 05:30 PM IST
वेन्यू - शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी

Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi Pitch Report

अबू धाबी का शेख जायद स्टेडियम एक ऐसा क्रिकेट ग्राउंड है जहां टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है। जान लें कि इस मैदान पर अब तक 93 टी20I मैच खेले गए हैं जिसमें से 51 रन चेज़ और 42 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 137 रन रहा है।

Advertisement

एशिया कप 2025 में अब तक यहां तीन मुकाबले हुए हैं जिसमें से एक रन डिफेंड और दो रन चेज़ करते हुए जीते गए हैं। ये भी जान लीजिए कि इस मैदान पर आखिरी मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच हुआ था जिसे श्रीलंका की टीम ने 14.4 ओवर में 140 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट से जीता।

UAE vs OMN T20 Head To Head Record

कुल - 09
यूएई - 05
ओमान - 04

Advertisement

UAE vs OMN, Asia Cup 2025: Where to Watch?

टी20 एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।

UAE vs OMN, Asia Cup 2025: Player to Watch Out For

Advertisement

यूएई की टीम से मुहम्मद वसीम, आसिफ खान, अलीशान शरफू और जुनैद सिद्दीकी स्टार प्लेयर हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर ओमान टीम की तो हम्माद मिर्जा, आमिर कलीम, और शाह फैसल अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं।

United Arab Emirates vs Oman Probable Playing XI

United Arab Emirates Probable Playing XI: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह।

Advertisement

Oman Probable Playing XI: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, ज़कारिया इस्लाम, सुफियान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

United Arab Emirates vs Oman Today's Match Prediction

एशिया कप 2025 के पांचवें मुकाबले में श्रीलंका की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

UAE vs OMN Match Prediction, UAE vs OMN Pitch Report, UAE vs OMN Predicted XIs, Asia Cup 2025, Today's Match UAE vs OMN, UAE vs OMN Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, United Arab Emirates vs Oman

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार