एक समय था जब पाकिस्‍तान के होनहार क्रिकेटर और कामरान अकमल के भाई उमर अकमल पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हुआ करते थे और उन्हें पाकिस्तान का आने वाला स्टार माना जाता था लेकिन एकदम से उनकी लाइफ में बहुत कुछ हुआ और वो आज पाकिस्तानी टीम में एंट्री के लिए तरस रहे हैं। उमर ने हाल ही में संपंन्न हुए पीएसएल सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिसके चलते वो लाइमलाइट से दूर रहे और अब उनकी वापसी की उम्मीदें और भी धुंधली हो गई हैं।

Advertisement

क्रिकेट के मैदान से बेशक उमर दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें टिकटॉक वीडियोज़ बनाते हुए देखा गया है और उनकी इन वायरल वीडियोज़ को देखकर फैंस ने उनकी ट्रोलिंग भी की है। मगर अब हाल ही में जब वो नादिर अली के पॉडकास्ट में पहुंचे तो उनसे टिकटॉक वीडियोज़ को लेकर भी सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने बहुत भयंकर जवाब दिया और कहा कि लोग सुधर जाएं वरना उनके पास ऐसे-ऐसे राज हैं जो अगर बाहर आ गए तो उनकी इज्जत नहीं बचेगी।

Advertisement

उमर ने नादिर अली पॉडकास्ट पर बोलते हुए कहा, 'आप मुझे सिर्फ इतना बता दें कि क्या मैं अपने भाई बहनों की शादी में एंजॉय नहीं कर सकता? क्या मैं अपने सगे भाई बहनों की शादी या किसी रिश्तेदार की शादी में नाच रहा हूं तो क्या ये कोई बुरी बात है? मैं तो बस इतनी सी बात कहूंगा कि ये जो लोग कहते हैं ना कि ये मैच्योर क्यों नहीं हो रहा? मेरा ख्याल ये है कि ये बातें ज्यादातर क्रिकेटर्स ही बोलते हैं। मैं आज आपके शो में बस इतनी सी बात बोलता हूं कि मुझे मज़बूर मत करें क्योंकि उनके राज़ भी मेरे पास पड़े हुए हैं और अगर मैंने राज़ बाहर निकाले तो उनकी इज्जत नहीं रहेगी। हमारी आवाम क्रिकेट देखना बहुत पसंद करती है लेकिन अगर मैंने ये राज़ बाहर निकाले तो हमारी आवाम क्रिकेट देखना बंद कर देगी।'

इसके साथ ही उमर अकमल ने और भी कई मुद्दों पर खुलकर बात की और कहा कि उन्होंने पाकिस्तान और घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए बाहर की लीग्स में खेलने से मना कर दिया लेकिन अब वो पाकिस्तान की टीम में एंट्री के लिए ही तरस गए हैं। आपको बता दें कि उमर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2019 में खेला था लेकिन उसके बाद से ही वो फिटनेस और फॉर्म की समस्याओं से जूझ रहे हैं ऐसे में भगवान ही जाने कि अब उमर पाकिस्तान के लिए कब खेलते हुए दिखेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार