पिछले कुछ महीनों से कई देशों कई खिलाड़ियों ने अमेरिका का रुख किया है और वो वहां के टी-20 लीग में लगातार हिस्सा ले रहे हैं और खुद के लिए बेहतर मौके तलाश रहे हैं।

Advertisement

इसी बीच पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज उमर अकमल ने पाकिस्तान का साथ छोड़ते हुए नॉर्दर्न कैलिफोर्निया क्रिकेट एसोसिएशन के साथ करार किया है। वो इस दौरान प्रीमियर सी लीग में कैलिफोर्निया जाल्मी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

कहा जा रहा है कि उमर पाकिस्तान की टॉप घरेलू टीमों के साथ कोई करार नहीं कर पाए जिसके बाद उन्हें अमेरिका का रुख करना पड़ा और वो वहां पर लीग क्रिकेट खेलेंगे।

उमर अकमल पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से भ्रष्टाचार का आरोप लगा था और वो इस वजह से ना तो पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में खेल पाए और नाही उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में जगह मिली।

ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के अनुसार उमर अकमल के घरवालों ने इस बात पर मुहर लगाई है कि वो यूएसए जा रहे हैं। हालांकि उनके बड़े भाई कामरान अकमल की तरफ से इस मुद्दे को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार