भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव एक बेटी के पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी खुद इस गेंदबाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दिया। उमेश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा,"इस दुनिया में आपका स्वागत है नन्हीं सी परी। बहुत खुशी है कि तुम यहां हो।"

Advertisement

इसके अलावा उमेश यादव ने कैप्शन में लिखा,"एक लड़की हुई है।"

Advertisement

उमेश यादव ने जैसे ही यह पोस्ट डाली वैसे ही उनके करीबी दोस्तों और हस्तियों ने उन्हें बधाई दिया। इसके अलावा कई क्रिकेट फैंस ने भी उमेश यादव को उनके पिता बनने पर खुशी जाहिर की।

भारतीय टीम में उनके साथी खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने लिखा, "बधाई हो।"

पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने लिखा कि,"बधाई हो! भगवान की तरफ से इस राजकुमारी को ढेर सारा आर्शीवाद।"

भारतीय टीम की स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी औए इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह ने लिखा, "तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूँ। दोनों को ढेर सारी बधाईयां।"

Advertisement

उमेश यादव ऑस्ट्रेलिया दौरे से चोट के कारण वापस भारत लौट आए है और वो आखिरी दो टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उमेश ने दोनों ही टेस्ट मैचों में भारत के लिए किफायती गेंदबाजी की थी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार