पाकिस्तान और यूएई के बीच हुए मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो कोई भी क्रिकेट फैन कभी नहीं देखना चाहेगा। आपने खिलाड़ियों को चोटिल होकर बाहर जाते तो बहुत बार देखा होगा लेकिन इस मैच में अंपायर को चोटिल होकर बाहर जाना पड़ा। इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी फील्डर का एक थ्रो सीधे अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे को लग गया, जिसके बाद उन्हें कनक्शन (सिर में चोट) की आशंका के चलते मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

Advertisement

इस मैच के शुरू होने से पहले भी पाकिस्तान की नाराज़गी मैच अधिकारियों के साथ देखने को मिली थी। भारत के खिलाफ हुए मैच में हाथ मिलाने के विवाद को लेकर टीम ने रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर पक्षपात का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब यूएई के मैच में पाइक्रॉफ्ट को ही मैच रेफरी नियुक्त किया गया, तो कप्तान सलमान आगा की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम ने मैच का बहिष्कार करने की धमकी दे डाली।

Advertisement

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बयान में साफ किया गया कि पाइक्रॉफ्ट ने अपनी भूमिका के लिए माफ़ी मांगी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उनकी जगह किसी और को रेफरी बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद मैच तय समय से एक घंटे की देरी से ही सही, लेकिन खेला गया। हालांकि, मैच की दूसरी पारी में अंपायर को बॉल लग गई जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

पाकिस्तानी गेंदबाज़ सैम अयूब गेंदबाजी कर रहे थे और फील्डर ने उन्हें गेंद देने के लिए थ्रो किया लेकिन उनके और बॉल के बीच में अंपायर पल्लियागुरुगे खड़े हुए थे और उन्होंने थ्रो से बचने की बहुत कोशिश भी की लेकिन गेंद उनके बाएं कान के पीछे जा लगी। ये घटना इसलिए भी घटित हुई क्योंकि उस समय उनकी पीठ फील्डर की ओर थी और वो गेंद नहीं देख रहे थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

गेंद लगते ही पल्लियागुरुगे ने कान पकड़ लिया और काफी दर्द से कराहते हुए नीचे झुक गए। उनका कान लाल पड़ गया था। तुरंत पाकिस्तानी खिलाड़ी और टीम का फिज़ियो उनके पास पहुंचे और उनकी स्थिति की जांच की। हालात को देखते हुए उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद उनकी जगह बांग्लादेश के अंपायर गाजी सोहेल को मैदान पर उतारा गया, जिनके पास पहले से ही 52 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार