पंजाब और दिल्ली मैच के बाद एक बार फिर आईपीएल 2020 में खराब अंपायरिंग देखने को मिली।  मंगलवार को एक फिर से आईपीएल में खराब अंपायरिंग देखने को मिली।  राजस्थान रॉयल्स की पारी के मैदान पर मौजूद अंपायर समशुद्दीन ने एक गलत फैसला सुनाया जिसके बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंपायर से आकर बातचीत करनी पड़ी।

Advertisement

दरअसल जब 18वें ओवर में चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर गेंदबाजी करने आए, ओवर की पांचवीं गेंद पर टॉम कुरेन बल्लेबाजी कर रहे थे। चाहर ने गेंद फेंकी जो जाकर कुरेन के थाई-पैड पर लगी और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों में चली गई। गेंदबाज चाहर ने कैच की अपील की और तब अंपायरिंग करा रहे समसुद्दीन ने आउट का फैसला दे दिया।

Advertisement

जब कुरेन को आउट दिया गया तो राजस्थान की टीम के पास कोई रिव्यू नहीं बचा था। हालांकि आउट का  फैसला सुनाने के बाद मैदान पर खड़े दोनों अंपायरों ने बातचीत की और फिर थर्ड अंपायर का सहारा लिया। थर्ड अंपायर ने रीप्ले देखा और पाया कि गेंद का बैट से कोई संपर्क नहीं हुआ है। इसके अलावा गेंद धोनी के दास्तानों में जाने से पहले जमीन पर गिर गई थी। इसके बाद समसुद्दीन ने अपना फैसला बदला और टॉम कुरेन को वापस बल्लेबाजी के लिए बुला लिया।

हालंकि क्रिकेट के नियम के हिसाब से जब मैदानी अंपायर ने किसी बल्लेबाज को एक बार आउट का फैसला सुना दिया है तो वह फैसला बदला नहीं जा सकता। शायद इस बात से खफा धोनी वापस अंपायर के पास आये और उन्होंने समझाने की कोशिश की लेकिन अंपायर ने उनकी बात नहीं मानी और कुरेन को बल्लेबाजी करने की इजाजत दे दी।

बता दें कि इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब औऱ दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में भी खराब अंपायरिंग देखने को मिली थी। अंपायर ने  क्रिस जॉर्डन द्वारा भागे गए रन को शॉर्ट बताया था, जिसके चलते मैच सुपर ओवर में गया और उनकी टीम पंजाब को हार का सामना करना पड़ा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार