27 अप्रैल।  जाने माने अंपायर साइमन टॉफेल ने आईपीएल में अश्विन के द्वारा बटलर को मांकड़ रन आउट करने को लेकर अपनी बात कही है और साथ ही धोनी के द्वारा लाइव मैच में मैदान पर जाकर अंपायर से बात करने पर भी इस दिग्गज अंपायर ने अपनी राय हर किसी के सामने रखी है।

Advertisement

अश्विन के द्वारा मांकड़ रन आउट करने पर अंपायर साइमन टॉफेल ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया वो क्रिकेट के नियम के अनुसार किया। क्रिकेट के नियम में ऐसा कहीं नहीं लिखा गया है कि मांकड़ करने से पहले आपको बल्लेबाजों को वार्निंग देनी होगी।

Advertisement

क्रिकेट पंडित और क्रिकेट फैन्स ने इस बारे में काफी बात की लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि क्या जब बल्लेबाज एल्बीडब्लू, रन आउट होता है तो क्या उससे पहले उस बल्लेबाज को वार्निंग दी जाती है।

अंपायर साइमन टॉफेल ने कहा कि नियम के अनुसार यह कहा गया है कि बल्लेबाज को अपने नॉन स्ट्राइक एंड से तबतक बाहर नहीं निकलना है जब तक गेंदबाज गेंद ना फेंक दे।

ऐसे में अश्विन के द्वारा किया गया मांकड़ रन आउट करना बिल्कुल सही है और यह क्रिकेट के नियम के अनुसार है। इस घटना का स्पिरिट ऑफ गेम से कोई लेना देना नहीं है।

धोनी का मैदान पर जाकर अंपायर से बहस करना सरप्राइज कर गया- साइमन टॉफेल► आगे पढ़े

 
Advertisement

वहीं धोनी के द्वारा मैदान के अंदर जाकर अंपायर से बात करने को लेकर अंपायर साइमन टॉफेल ने कहा कि धोनी ने जो किया वो सरप्राइज रहा।

धोनी ऐसे क्रिकेट के तौर पर जाने जाते हैं जो क्रिकेट को मैदान पर साफ सुथरे तरीके से खेलते हैं। ऐसे में धोनी के द्वारा ऐसा करना मेरे नजर में बिल्कुल ही गलत रहा। 

मुझे पता है कि इस गेम में पैसे बहुत लगे होते हैं और हर किसी पर दबाव बना रहता है लेकिन इस तरह से मर्यादा को तोड़कर मैदान पर घूसजाना नियम के खिलाफ है।

Advertisement

जाने माने अंपायर साइमन टॉफेल ने कहा कि मेरा मानना है कि जब धोनी मैदान पर आए तो अंपायर को उनसे बात नहीं करनी चाहिए थी और उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए कहना चाहिए था। यह अहम है कि ऐसे सिचुएशन पर अंपायर को खिलाड़ी के साथ उलझना नहीं चाहिए।

इसके साथ - साथ अंपायर साइमन टॉफेल ने कहा कि अंपायर ने जो फैसला लिया उसपर किसी दबाव के बिना कायम रहना चाहिए। साइमन टॉफेल ने कहा कि ऐसा फैसले में बॉलिंग एंड पर खड़े अंपायर को अपने फैसले पर अडिग रहना चाहिए और अपने ओरिजिनिल फैसले को ही अहमियत देनी चाहिए। 

इसके साथ - साथ साइमन टॉफेल ने कहा कि दूसरे लोगों को समझ लेना चाहिए कि फील्ड अंपायर जो भी करते हैं वो उसमें बेस्ट हैं। साइमन टॉफेल ने कहा कि अंपायर परफेक्ट नहीं हो सकते लेकिन  अति उत्कृष्ट जरूर हो सकते हैं। हमें थोड़ा और अंपायर की सराहना करनी चाहिए क्योंकि वो जो कर रहे हैं वो उसमें बेस्ट हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार