आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया को 79 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 14 साल बाद चौथी बार वर्ल्ड कप जीता है। विलोमूर पार्क, बेनोनी में खेले गए इस फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल में दो बार इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ और दोनों ही बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इंडिया ने अभी तक  2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में  में वर्ल्ड कप खिताब जीता था। 

Advertisement

वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 253 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 55(64) रन हरजस सिंह के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान ह्यू वीबगेन ने 66 गेंद में 5 चौको की मदद से 48 रन की पारी खेली। ओलिवर पीक ने 43 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 46 रन की पारी खेली। हैरी डिक्सन ने 56 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। डिक्सन और कप्तान वीबगेन ने दूसरे विकेट के लिए 78 (109) रन की साझेदारी निभाई। इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट राज लिम्बानी के खाते में गए। नमन तिवारी 2 विकेट लेने में सफल रहे। एक-एक विकेट सौम्य पांडे और मुशीर खान के खाते में गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया की टीम 43.5 ओवरों में 174 के स्कोर पर ढेर हो गयी। इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन आदर्श सिंह ने बनाये। उन्होंने 77 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। मुरुगन अभिषेक ने 46 गेंद में 5 चौको और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। मुशीर खान ने 33 गेंद में 3 चौको की मदद से 22 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 महली बियर्डमैन और राफ मैकमिलन ने हासिल किये। कैलम विडलर ने 2 विकेट अपनी झोली में डाले। चार्ली एंडरसन- टॉम स्ट्राकर एक विकेट लेने में सफल रहे। 

इंडिया की अंडर 19 की प्लेइंग इलेवन: आदर्श सिंह, अर्शीन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन दास, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे। 

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 की प्लेइंग इलेवन: हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वीबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), ओलिवर पीक, चार्ली एंडरसन, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार