United Arab Emirates vs Bangladesh, 1st T20I Match Report: परवेज हुसैन इमोन (Parvez Hossain Emon) के शानदार शतक के दम पर बांग्लादेश ने शनिवार (17 मई) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में संयुक्त अरबम अमीरात (यूएई) को 27 रन से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज हुसैन इमोन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 5 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। वह बांग्लादेश के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में शतक लगाया है। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया।

Advertisement

यूएई के लिए मुहम्मद जवादुल्लाह ने 4 विकेट, मुहम्मद जुहैब. ध्रुव पाराशर औऱ मतिउल्लाह खान ने 1-1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में यूएई की टीम 20 ओवर में 164 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसमें कप्तान मुहम्मद वसीम टॉप स्कोरर रहे। वसीम ने 39 गेंदों में54 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके अलावा आसिफ खान ने 21 गेंदों में 42 रन, और राहुल चोपड़ा ने 22 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। 

बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 3 विकेट, इसके अलावा तंजीम हसन साकिब, महेदी हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने 2-2 विकेट और तनवीर इस्लाम ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

दूसरा और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल सोमवार (19 मई) को शारजाह में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार