India vs UAE: कप्तान खालिद शाह (Khalid Shah) की तूफानी पारी के दम पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)  ने मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में खेले गए Hong Kong Sixes 2025 के मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हरा दिया। तीन मुकाबलों में भारत की यह लगातार दूसरी हार है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद कुवैत और यूएई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 3  विकेट  के नुकसान पर 107 रन बनाए। पहले 3 बल्लेबाज भरत चिपली, प्रियांक पांचाल और स्टुअर्ट बिन्न्नी 12 रन के कुल स्कोर तक आउट हो गए। इसके बाद अभिमन्यु मिथुन और कप्तान दिनेश कार्तिक के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी  हुई। 

Advertisement

मिथुन ने 15 गेंदों में 312.50 की स्ट्राईर रेट से 50 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और पांच छक्के जड़े और रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे।। वहीं  कार्तिक ने 14  गेंदों में 300 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 42 रन बनाए, जिसमें चार चौके औ चार छक्के जड़े। 

यूएई के लिए गेंदबाजी में नीलांश केसवानी ने 2 विकेट और अंश टंडन ने 1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरूआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए खालिद और सगीर खान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। खालिद ने 14 गेंदों में 357.14 की स्ट्राईक रेट  से 50 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और पांच छक्के जड़े। वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। 

इसके अलावा सगीर ने 11 गेंदों में 31 रन और मुहम्मद अरफान ने 5 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत के लिए स्टुअर्ट बिन्नी और भरत चिपली ने 1-1 विकेट लिए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार