3 जून। इंडिया-ए ने यहां नेहरू स्टेडियम में खेले गए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को श्रीलंका-ए 152 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप कर ली।

Advertisement

इंडिया-ए ने पहली पारी में 269 रनों का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका-ए को 212 रनों पर ऑलआउट कर 57 रनों की बढ़त हासिल कर ली। मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 372 रनों का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका-ए के सामने जीत के लिए 430 रनों का लक्ष्य रखा। 

Advertisement

श्रीलंका-ए की टीम इसके जवाब में 66.4 ओवरों में 277 रनों पर सिमट गई। मेहमान टीम के लिए पीबीबी राजपक्क्षे ने 112 गेंदों पर 17 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 110 रन बनाए। पीएचकेडी मेंडिस ने 46 और एमवीटी फर्नांडो ने 32 रन का योगदान दिया। 

इंडिया-ए की ओर से लेग स्पिनर राहुल चाहर ने पांच, शिवम दुबे ने दो और संदीप वॉरियर, सरवटे और जयंत यादव ने एक-एक विकेट लिया। 

मैच में पहली पारी में 117 और दूसरी पारी में 60 रन बनाने वाले इंडिया-ए के विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार