कोलकाता, 21 मई (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका के मध्यक्रम बल्लेबाज डेविड मिलर को उम्मीद है कि आईपीएल के खराब प्रदर्शन को भुलाकर वह इंग्लैंड में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement

29 वर्षीय मिलर ने आईपीएल के 12वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 10 मैचों में 231 रन बनाए थे। इसके बाद अंतिम कुछ मैचों से उन्हें बाहर कर दिया गया था। 
मिलर ने आईएएनएस से कहा, "कई सारे ऐसे मैच रहे, जिसमें मैंने अच्छा नहीं किया। उसके बाद से अब मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और चीजें सही दिशा में हो रही है।" 

Advertisement

उन्होंने कहा, "हां, आईपीएल में अच्छा करने का फायदा मिलेगा, लेकिन आपको यह भी पता होना चाहिए कि ये दोनों अलग-अलग टूर्नामेंट है और भारत तथा इंग्लैंड की परिस्थितियां पूरी तरह से अलग है।" 

मिलर का वर्ल्ड कप में लगभग 64 का औसत रहा है और इंग्लैंड में वनडे में उन्होंने 48 के औसत से बल्लेबाजी की है। मिलर अपने इस प्रदर्शन से काफी उत्साहित है। 
साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने कहा, " यह जरूरी है कि आप रोजाना की चीजों को फॉलो करें और विश्वास बनाएं, जो कि मैच दर मैच आती है।" 

 

वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को अपना पहला मैच मेजबान इंग्लैंड से और फिर पांच जून को भारत के साथ खेलना है। साउथ अफ्रीकी टीम आठवीं बार वर्ल्ड कप खेल रही है लेकिन अब तक उसका खिताब तक पहुंचने का सपना पूरा नहीं हो सका है।

मिलर ने आईपीएल में विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर कहा कि इससे उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और वह वर्ल्ड कप जैसे अहम आयोजन में अपनी टीम के लिए ढेरों रन बनाएंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा, "वह (कोहली) अपने प्रदर्शन में बहुत निरंतरता रखते हैं। वह दुनिया को सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं।" 

आईपीएल में रविचंद्रन अश्चिन की कप्तानी में खेलने वाले मिलर ने अश्विन की भी तारीफ करते हुए कहा, "उन्हंच खेल के बारे में अच्छी समझ है। वह टीम को प्रेरित भी करते हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छा किया है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार